अम्बेडकरनगर: 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, पड़ोसी के रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज | बस्ती मंडल न्यूज़



अम्बेडकरनगर। मृत्युंजय शर्मा: जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के दादा की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधी रात को हुई घटना

पीड़ित दादा के अनुसार, यह घटना बीते 13 मार्च की रात करीब 1 बजे की है। आरोप है कि थाना कोतवाली जलालपुर के निवासी संजय कुमार ने उनकी पौत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने मालीपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu